फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिवाली पर पटाखा बिक्री के लिए जिला प्रशासन को मिले 444 आवेदन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के आयुध लिपिक पटल पर खड़े आवेदक। - फोटो : कलेक्ट्रेट के आयुध लिपिक पटल पर खड़े आवेदक।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर अस्थायी पटाखा की दुकान लगाने के लिए प्रशासन की मांग पर 444 लोगों ने आवेदन किया है। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि को देखते हुए कलेक्ट्रेट में आवेदन जमा करने वालों का मजमा लगा रहा। जांच के बाद प्रशासन की ओर से आबादी से दूर दुकान लगाने के लिए आवेदकों को अस्थायी लाइसेंस दिया जाएगा। आवेदन पर प्रशासन ने पांचों तहसीलों से अग्निशमन, पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की रिपोर्ट मांगी है। आवेदकों की जांच करके उपजिलाधिकारियों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें आवेदकों की ओर से दुकान लगाने के लिए दिखाए गए स्थल की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन

तहसीलों में आवेदन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट के आयुध पटल पर आवेदन जमा करने पहुंचे दूबेपुर के विपिन ने बताया कि वह कई साल से पटाखा की दुकान दिवाली पर लगाते आ रहे हैं। इस बार फिर आवेदन किया है। बंधुआकला के आनंद ने बताया कि पटाखा का अस्थायी लाइसेंस दिवाली पर लेने के लिए आवेदन किया है। लाइसेंस मिलने पर कस्बे के पास आबादी से दूर दुकान लगाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि मानक पर रिपोर्ट मिलने पर 16 अक्तूबर से लाइसेंस जारी किए जाएंगे। 18 अक्तूबर से दीपावली के लिए दुकानें लग सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें