फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रैन बसेरे में रात्रि विश्राम के बाद रवाना हुए श्रद्धालु

Sun, 07 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर के बरात में बने नगर पालिका के रैन बसेरे में रुके महाराष्ट्र के श्रद्धालु।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार चौराहे के पास शनिवार भोर हुई दुर्घटना में बचे श्रद्धालुओं को शहर के बरात घर स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे में रात को ठहराया गया। नगर पालिका ने श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भोजन व सुबह के नाश्ते की व्यवस्था की। रविवार सुबह सभी श्रद्धालुओं ने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि शनिवार शाम कूरेभार से महराष्ट्र के जलगांव निवासी श्रद्धालुओं को बस से लाकर शहर के बरात घर में बनाए गए रैन बसेरे में रात को ठहराया गया। श्रद्धालु पद्मा बाई, रामा बाई, निशा, मंजू पाटिल, रंजना पाटिल, अनीता, कल्पना, राम सिंह, संगीता, सुनीता, आशा, अर्चना सुधाकर सहित अन्य श्रद्धालुओं के रुकने व भोजन की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने रात्रि विश्राम किया।
एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, तहसीलदार देवानंद तिवारी, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने श्रद्धालुओं का हालचाल लिया। रविवार सुबह भी श्रद्धालुओं को नाश्ता दिया गया। रास्ते के लिए लंच पैकेट व पानी के बॉटल देकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें