फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डिपो को मिलेंगी 15 बसें, ग्रामीण रूटों पर होगा संचालन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय का बस स्टेशन। - फोटो : जिला मुख्यालय का बस स्टेशन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 15 बसें और शामिल हो जाएंगी। इन्हें बंद पड़े ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। बसों का संचालन शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में वर्तमान समय में निगम की 91 और 64 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में सालों से रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री जनता सेवा के रूप में बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। गांवों में रुकने वाली बसों को 20 प्रतिशत कम किराये पर चलाया जाना है। शासन की मंशा पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने ग्रामीण रूटों पर जनता सेवा संचालित करने का प्रस्ताव भेजा था।
शासन से बसों के संचालन की स्वीकृति मिल गई है। एआरएम ने बताया कि मुख्यालय से 42 सीटर की 15 बसें आएंगी। इन बसों का संचालन 20 प्रतिशत कम किराए पर ग्रामीण रूटों पर जनता सेवा के रूप में कराया जाएगा। साथ ही शासन से ग्रामीण क्षेत्रों के रूट का भी निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल के यात्रियों ने जताई खुशी
सुल्तानपुर डिपो को 15 नई बसें मिलने की जानकारी पर ग्रामीण अंचल के यात्रियों ने खुशी जताई है। करौंदीकलां के अनुराग चौबे और अनुपम सिंह ने बताया कि उन्हें सप्ताह में चार दिन जिला मुख्यालय जाना होता है। रोडवेज की बस नहीं चलने से डग्गामार का सहारा लेना पड़ता है। परिवहन निगम की बस चलेंगी तो काफी सहूलियत मिलेगी। बल्दीराय के बब्बन सिंह और त्रिभुवन नाथ ने कहा कि काम के सिलसिले में लखनऊ व सुल्तानपुर आना-जाना लगा रहता है। जनता सेवा के रूप में रोडवेज की बस चलने लगेंगी तो डग्गामार वाहनों से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें