फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के बाड़ में लगे तार में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नेकराही गांव में नलकूप के तार से खेत के बाड़ में लगाए गए तार में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही गांव निवासी दानिश (18) पुत्र मो. इसराइल अपने खेत में सब्जी की खेती करता था। दानिश ने मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार का बाड़ लगाया था। दानिश के खेत में ही उसका नलकूप भी है।
शुक्रवार की दोपहर दानिश खेत गया था। इस बीच नलकूप में खींचा गया बिजली का तार टूटकर बाड़ पर गिर पड़ा। बाड़ पार करते ही दानिश को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दानिश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें