फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट ने दो आरोपियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश

Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में एसीजेएम/अपर सिविल जज (प्रवर खंड) बटेश्वर कुमार ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के सपहा नोहरेपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन




चंद्र प्रकाश का गांव के ही राजकरन यादव व उसके भतीजे पंकज यादव से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि चार फरवरी 2023 को क्षेत्र के भुसियावां स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने चंद्रप्रकाश पर चार पहिया वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था।


इसके बाद नौ फरवरी 2023 को आरोपियों ने चंद्रप्रकाश के घर जाकर सुलह करने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की थी और मना करने पर लाठी-डंडे से मारकर चंद्रप्रकाश को चोटें पहुंचाई थीं। पुलिस के केस न दर्ज करने पर चंद्रप्रकाश ने अधिवक्ता विजय अग्रहरि के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने मुंशीगंज एसओ को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें