कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में शामिल आम आदमी के पार्टी के सांसद संजय सिंह।
सुल्तानपुर। लंभुआ के तातोमुरैनी में रविवार की रात कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि नफरत की बुनियाद पर कोई भी देश आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसके लिए हमें मिलकर भाईचारे के साथ रहना होगा। सांसद ने कहा कि न तेरा न मेरा है, यह हिंदुस्तान सबका है। यदि यह बात नहीं समझी गई तो नुकसान सबका है। वक्फ बिल के मुद्दे पर कहा कि वह संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के वह सदस्य थे। देश की अलग-अलग वक्फ कमेटियों के लोग उनसे मिलकर अपनी बात रखते थे। जब यह बिल लोकसभा में पेश हुआ तो 232 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। इसमें सिर्फ 24 मुसलमान थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे आज तक हाईस्कूल का कागज नहीं दिखा पाए, तो देश के मुसलमानों से कौन सा कागज मांग रहे हैं।