सुल्तानपुर। शहर में जिलाधिकारी आवास के पास चल रहे लाइन की मरम्मत के दौरान ठेकेदार के एक कर्मी के झुुलस जाने से डाकखाना उपकेंद्र के राजकीय फीडर की आपूर्ति करीब तीन घंटे बंद रही। आपूर्ति ठप होने से इससे जुड़ी करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। मामूली खराबी को छोड़ अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति सामान्य रही।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे डीएम आवास के पास काम कर रहे ठेकेदार के एक कर्मी के झुलस जाने से लाइन में फॉल्ट आ गया। कर्मी को अस्पताल पहुंचाने के बाद फॉल्ट को दूर करके बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस वजह से राजकीय फीडर से जुड़े बस स्टेशन, बढ़ैयावीर के कुछ हिस्सों समेत अन्य जगहों की करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि शेष समय आपूर्ति सामान्य रही।