फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चों ने फिल्म देख खूब बजाई ताली

Sun, 09 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार के इंगलिश मीडियम मॉडल प्राइमरी स्कूल कटका खानपुर में अमर उजाला की ओर से मिला पोस्टर दिख
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बाल फिल्में दिखाई गईं। फिल्म देख बच्चों ने खूब ताली बजाई। फिल्म के जरिए जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनके साथ नम्रता का भाव रखने की सीख मिली। फिल्म से संबंधित सवालों के सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




मॉडल प्राथमिक विद्यालय कटका खानपुर में शनिवार सुबह 9:00 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों को बाल फिल्म ''पकड़ा गया'' दिखाई गई। बच्चों ने फिल्म का जमकर लुत्फ उठाया। फिल्म के माध्यम से बच्चों ने जीवों पर दया करने की सीख ली। फिल्म से संबंधित सवालों का सही उत्तर देने पर कक्षा चार की आस्था मोदनवाल को प्रथम, कक्षा पांच की आराध्या मोदनवाल को द्वितीय और कक्षा पांच की रोशनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


बच्चों को प्रधान प्रतिनिधि सुभाष सिंह मिंटू व प्रधानाध्यापिका शोभावती वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सरिता सिंह, आशा सिंह, दीपिका दुबे, प्रीति मिश्रा, सायमा अजीज व अंजूलता सिंह आदि ने अमर उजाला कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन



इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सोनारा प्रथम के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनारा के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस बीच बच्चों को बाल फिल्म ''अनोखा छाता'' दिखाई गई। इस फिल्म के जरिए बच्चों को किसी गरीब का मजाक न उड़ाने की सीख मिली। इसके साथ ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन संघर्ष करने की प्रेरणा भी मिली।


प्राथमिक विद्यालय सोनारा में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनारा के बच्चों ने भी फिल्म देखी। फिल्म से संबंधित सवालों का जवाब देने पर कक्षा आठ की अल्फिया को प्रथम, कक्षा आठ के ही राज को दूसरा व कक्षा पांच की नेहा को तीसरा पुरस्कार मिला। सोनारा गांव के प्रधान अंसार खां व प्रधानाध्यापिका अनीता देवी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सरिता, अनीता यादव, मोनिका वर्मा और मीनाक्षी तिवारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराए गए कार्यक्रम की तारीफ की।


आखिर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किठावां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय किठावां के बच्चों ने भी फिल्म देखी। यहां फिल्म ''जैसे को तैसा'' दिखाई गई। बच्चों ने फिल्म का खूब आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद सवालों के सही जवाब देने वाले तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कक्षा आठ के शैलेश प्रजापति, कक्षा पांच के शादाब व कक्षा आठ की पूजा यादव शामिल रहीं।


इस फिल्म के जरिए बच्चों को ''जो जैसा करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है'' की सीख मिली। प्रधान प्रतिनिधि अशोक वर्मा व कृष्ण कुमार भीम ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इंद्रावती वर्मा, प्रधानाध्यापक रामजी वर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, संदीप कुमार, अच्छेलाल आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। अमर उजाला की तरफ से सभी विजेता बच्चों और प्रधानाध्यापकों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें