गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के जोलीमीरगंज गांव स्थित जामुन के पेड़ पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव लटका देखा। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी अतुल कुमार (24) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के पिता ओम प्रकाश व अन्य परिजन घटना स्थल पहुंच गए। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।