फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क के किनारे मिले डाक के बंडल

Wed, 19 Feb 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सड़​क ​किनारे पड़े बंडल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को शहर के गोराबारिक क्षेत्र में सड़क के किनारे नाली में डाक का पैकेट पड़ा मिला। बंडल में महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट, आधार कार्ड और बैंक से संबंधित कागजात थे। इस मामले में पोस्टमास्टर जनरल प्रयागराज राजीव उमराव ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के गोरबारिक में पोस्ट ऑफिस है। बुधवार को रानीगंज से महुरिया जाने वाले रास्ते पर डाक के बंडल पड़े मिले। राहगीरों ने स्थानीय दुकानदार को बताई तो वह बंडल को उठाकर दुकान पर ले आया और सूचना डाक अधीक्षक राजेश तिवारी को दी। कुछ देर बाद दो व्यक्ति पहुंचे, और स्वयं को पोस्ट मास्टर बताकर डाक के बंडल दुकानदार से ले लिए। बाद में पता चला कि वह पोस्टमास्टर नहीं थे।
यह जानकारी डाक वितरक शिवम शुक्ला को हुई तो होश उड़ गए। शिवम दुकान वाले के पास पहुंचकर एफआईआर करवाने की धमकी तक दे डाली और चले गए।
प्रकरण गंभीर, कराएंगे जांच
डाक सड़क किनारे मिलना गंभीर मामला है। लापरवाह जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को पत्र जारी किया गया है कि क्षेत्रीय पोस्टमैन ही डाक का वितरण करेगा। कोई दूसरा नहीं कर सकता है। चाहे वह परिवार का सदस्य ही क्यों न हो। - राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें