फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दूर होंगी नगरीय क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत नगरीय क्षेत्रों को सुंदर व स्वच्छ बनाने की कोशिश में जुटे डीएम ने बुधवार को सभासदों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें वार्डवार जलनिकासी, साफ-सफाई, आवास व संपर्क मार्ग से जुड़ी समस्याएं चिह्नित की गईं। डीएम ने जिम्मेदारों को सभी वार्डों की समस्याएं दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया।
डीएम प्रशांत शर्मा ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों को कूड़ा निस्तारण के लिए चिह्नित स्थान पर ही कूड़ा डंप कराने, वार्डवार प्रतिदिन सफाई कराने, दवाओं का छिड़काव कराने, नालियों की सफाई कराने का आदेश देते हुए सभासदों की ओर बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने, स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में परिवर्तित कराने तथा अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।
डीएम ने शहर के साथ ही वार्डों मेें जलभराव व गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नगर पालिका परिक्षेत्र को सुंदर व स्वच्छ बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें