फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्जी बैनामा करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 30 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तालाब की सरकारी जमीन को अपना बताकर बेचने और 23.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी वारिस अली को अदालत से राहत नहीं मिली है। एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

मामला अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जामो निवासी अजय कुमार मौर्य ने बीते 18 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के अनुसार, मरौचा-तेतारपुर निवासी साबिर अली और उसके पुत्र वारिस अली ने पालपुर स्थित एक भूखंड को अपनी पैतृक संपत्ति बताकर अजय के पिता व चाचा से 23.40 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
खतौनी में नाम दर्ज होने का अनुचित लाभ उठाते हुए आरोपियों ने जमीन का बैनामा कर पूरी रकम हड़प ली। हालांकि, बैनामा होने के कुछ समय बाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच में खुलासा हुआ कि उक्त जमीन वास्तव में तालाब (सरकारी) की है, जिसके बाद इसे सरकार के नाम दर्ज कर दिया गया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने और गिरफ्तारी की आशंका के चलते वारिस अली ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें