फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बूथ अध्यक्ष व बीएलओ में कहासुनी, विधायक व एसडीएम ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। प्राथमिक विद्यालय करौंदीकला में मंगलवार शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष और बीएलओ के बीच कहासुनी हो गई। भाजपा बूथ अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ने बीएलओ पर और बीएलओ अनीता देवी ने बूथ अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बीएलओ ने खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे थानाध्यक्ष करौंदीकला ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए थाने पर बैठाए रखा। घंटे भर बाद छोड़ा। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कादीपुर विधायक राजेश गौतम, एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी व सीओ विनय गौतम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम ने कहा कि विधायक ने दोनों पक्षाें को समझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें