फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धर्मांतरण के आरोपी ने साथियों के साथ किशोरी के पिता पर किया हमला

Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले की किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि मंगलवार दोपहर बाद बेटी घर नहीं पहुंची। खोजबीन में वह एक पार्क के पास पड़ोस के एक युवक व उसके दोस्तों के साथ खड़ी मिली। वह बेटी को साथ ले जाने लगे, तो युवक ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। किसी तरह पिता ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

किशोरी के पिता की तहरीर के मुताबिक, वह शहर के एक मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी छोटी पुत्री (13) शहर के एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला यासीन खां उनकी पुत्री को झांसा देकर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा है। मंगलवार को चार बजे पीड़िता के पिता घर से निकले थे। तभी उनकी पत्नी ने फोन से बताया कि छोटी बेटी अभी तक घर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

बेटी की तलाश में वह एक पार्क के पास पहुंचे। वहां पर उनकी पुत्री के पास पड़ोसी युवक यासीन अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। उन्होंने अपनी बेटी से पूछा कि यहां क्यों खड़ी हो, घर चलो। तब यासीन ने कहा कि ये कहीं नहीं जाएगी। यह अब तुम्हारी बेटी नहीं है, इसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। इसे नहीं ले जा सकते। यह तुम्हारी बेटी नहीं है। इसका नाम मैंने रुखसार रख दिया है। यह मेरी पत्नी है। अब मैं इसी से निकाह करूंगा। यह कहते हुए यासीन ने अपने साथियों के साथ किशोरी के पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर जब तक अन्य लोग पहुंचते आरोपी के साथी भाग निकले। वह किसी तरह यासीन को पकड़ लिए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें