फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूनीचा टेक्सटाइल्स ने 16 को हटाया, प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर में संचालित रूनीचा टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने अपने 16 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीन माह से वेतन नहीं मिलने के बाद बिना सूचना कंपनी की ओर से हटाने से नाराज कर्मचारी मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ प्रबंधन किया।
विज्ञापन


घंटों चले प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंप नियम विरुद्ध तरीके से उन्हें हटाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित रूनीचा टेक्सटाइल्स में अरसा पूर्व से नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत 16 कर्मचारी मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी के प्रबंधन ने उन्हें बीते जनवरी माह में नौकरी से हटा दिया था। इसके विरोध में लेबर कोर्ट जाने के बाद कंपनी प्रबंधन ने 28 फरवरी 2015 को उन्हें बुलाकर वार्ता की थी।

 वार्ता के बाद दो मार्च से उन्हें फिर काम पर रखा गया। काम पर रखने के बाद ईएसआई और पीएफ काटकर कंपनी ने उन्हें बकाया भुगतान भी किया। कर्मचारियों की मानें तो एक बार भुगतान करने के बाद कंपनी उन्हें बीते तीन माह से वेतन नहीं दे रही थी। इसे लेकर जब उन्होंने आवाज उठाई तो सोमवार सुबह उन्हें जबरन कंपनी से बाहर कर गेट बंद कर दिया गया। कर्मचारियों की मानें तो कंपनी ने हटाए जाने से पहले न तो उन्हें कोई कानूनी नोटिस दिया था न कोई मौखिक जानकारी ही दी। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गया प्रसाद मिश्र, लालजीत यादव, अमित तिवारी, विष्णु तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, आदित्य तिवारी, जगन्नाथ सिंह सहित कंपनी से हटाए गए सभी कर्मचारी मौजूद रहे। एडीएम एसएन यादव ने बताया कि कर्मचारियों के आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें