सुल्तानपुर। बरेली में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहली बार माध्यमिक खेलकूद में जिले से 27 बालिकाओं का चयन अलग-अलग आयु वर्ग में हुआ है। सीनियर वर्ग में 10 खिलाड़ी, जूनियर वर्ग में 9 और सब जूनियर वर्ग में 8 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
वॉलीबाॅल संघ के कोषाध्यक्ष व शिक्षक मुनेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में विगत माह मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें सुल्तानपुर जिले का दबदबा रहा।
जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह बताया कि चयनित बालिकाएं जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल कोच प्रदीप यादव की देखरेख में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पहली बार जिले में एक साथ मंडलीय टीम में बालिकाओं का इतनी संख्या में चयन पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह,उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, चंदन नारायण सिंह, रामेंद्र सिंह राणा, शिव नारायण सिंह, सर्वेश सिंह, सुरेश यादव, डॉ. अब्दुल हमीद, राजेश कनौजिया सहित अन्य खेल संघों ने बधाई दी है।