फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के निकलते ही गिरा टेंट

Thu, 21 Apr 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
टेंट गिरा, एक कांग्रेसी जख्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेसियों से मुलाकात के बीच अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में लगाया गया टेंट अंधड़ से उड़ गया। टेंट उड़ते ही कांग्रेसियों में अफरातफरी मच गई। घटना के पल भर पहले ही राहुल गांधी यहां से निकलकर दूसरे टेंट में जा चुके थे। टेंट गिरने से उसमें मौजूद एक कार्यकर्ता घायल हो गया।
विज्ञापन


इस वाकये के बाद एसपीजी और कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे टेंट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए। वे टेंट के पोल को मजबूती से पकड़कर तब तक खड़े रहे जब तक राहुल गांधी वहां से निकल नहीं गए।  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनका आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम था। इसके लिए एसपीजी कर्मियों के निर्देशन में कांग्रेस कार्यालय परिसर में दो टेंट लगाए गए थे। राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

राहुल गांधी परिसर में लगे पहले टेंट में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। साढ़े ग्यारह बजे राहुल जैसे ही उस टेंट से निकलकर दूसरे टेंट की ओर बढ़े। तभी अंधड़ से वह टेंट गिर पड़ा। टेंट गिरते ही उसमें मौजूद कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई।

इस दौरान टेंट में मौजूद जगदीश प्रसाद उसके नीचे फंस गए। कांग्रेसियों ने उन्हें बाहर निकाला। वे मामूली रूप से घायल हो गए। टेंट गिरते ही राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान सतर्क हो गए। राहुल गांधी जिस टेंट में कांग्रेसियों के साथ मिल रहे थे एसपीजी के जवान और कांग्रेसी उसके पोल को तब तक मजबूती से पकड़ कर खड़े रहे जब तक मुलाकात चली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें