अखंडनगर। बजरंग चौराहे के पास शनिवार देर शाम कार की चपेट में आने से टेंट व्यवसायी लालजी यादव (65) की मौत हो गई। लालजी यादव की अखंडनगर बाजार में टेंट की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह रोजाना की तरह शनिवार देर शाम अखंडनगर बाजार से पैदल घर जाने के लिए निकले थे। तभी बजरंग चौराहे के पास कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता किया जा रहा है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)