फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिन में चढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल

Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूप तेज होने पर सड़क पर गमछा ओढ़कर निकले युवा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेज आंधी से बुधवार की रात जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब 35 मिनट तक चली आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह बदली छाई रही, दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ा तो लोग धूप व उमस से परेशान हो गए। अधिकतम तापमान 35.0 से बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप से बचने के लिए लोगों ने अंगौछा व छाता का सहारा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धीरे-धीरे बादल हट गए तो सूर्य की तपिश तेज होने लगी। मौसम की तल्खी से लोगों के दिन बेचैनी में कटे और उमस ने जीना मुहाल कर दिया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने और हवा सामान्य गति पूर्वी चलने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें