फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के दौरान हो रही तेज धूप से लोग से भीषण गर्मी से बेहाल हो गए।
दिन भर हुई तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में वृद्घि होने से लोग दिन भर भीषण गर्मी से जूझते रहे। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा।
उधर, मौसम साफ हो जाने से किसानों ने खेती-किसानी का कार्य शुरू कर दिया है। किसान धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तौयार करने में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश न होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 70-32 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 0.4 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें