फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपा जिला, 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शीतलहरी के साथ शुक्रवार को भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। पछुआ हवा ने गलन और बढ़ा दी है। सर्द हवा से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान में आई गिरावट से लोग कांप उठे है।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे में सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हालांकि सुबह से चल रही पछुआ हवा से कोहरा सुबह 10 तक ही छंट गया। शीतलहरी के बीच पछुआ हवा ने ठंड में और इजाफा कर दिया है।
गलन भरी हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार चौथे दिन भी गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकी, लेकिन हवाओं का सितम जारी रहा। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाए रहने व ठंड यथावत रहने का अनुमान लगाया है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 100-59 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा की गति 2.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें