फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को कार सवार युवक ने किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छोटे भाई के साथ परीक्षा देकर घर लौट रही एक किशोरी को शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार युवक ने अगवा कर लिया। भाई ने भागकर इसकी सूचना परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन अपहरणकर्ता और किशोरी का कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक दंपती किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। दंपती के दोनों बच्चे शहर के एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दोनों की परीक्षा चल रही है। शनिवार को दंपती का छोटा बेटा और बड़ी बेटी स्कूल में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देकर दोनों पैदल ही दोपहर बाद घर लौट रहे थे।
रास्ते में कार सवार लोगों ने दोनों को रोक लिया। जब तक भाई-बहन कुछ समझते कार से करन नाम का युवक नीचे उतरा और किशोरी को खींच कर कार में बैठाकर फरार हो गया। किशोरी का भाई भागकर घर पहुंचा और परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर करन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें