फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेयरी पर दूध देने घर से निकला किशोर लापता

Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमित चौरसिया। - संवाद
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। डेयरी पर दूध देने घर से निकला थाना क्षेत्र बल्दीराय के बीही गांव निवासी किशोर मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी साइकिल, चप्पल व दूध देने का बर्तन बुधवार को बल्दीराय कस्बे के निकट नहर की पटरी पर मिला। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने डाॅग स्क्वायड व गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही निवासी विजय पाल का पुत्र अमित चौरसिया (14) मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से साइकिल से बल्दीराय बाजार में डेयरी पर दूध देने गया था। बताया जा रहा है कि डेयरी पर दूध देकर अमित वापस घर नही पहुंचा। काफी देर होने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसकी जानकारी बल्दीराय थाने की पुलिस को दी गई।

अमित के पिता बाहर काम करते हैंं। उसकी मां कुसुम देवी ने बल्दीराय थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच बुधवार को अमित की साइकिल, चप्पल व दूध देने का बर्तन बल्दीराय कस्बे के बगल से गुजरी नहर की पटरी पर मिली।
विज्ञापन


यह जानकारी होने के बाद बल्दीराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नहर में इस समय पानी है। इस वजह से अमित की तलाश के लिए पुलिस को गोताखोर लगाने पड़े। वहीं उसकी चप्पल से तलाश करने के लिए डॉग स्क्वायड भी लगाया गया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही लेकिन अमित का सुराग नहीं लग सका।

वह बल्दीराय स्थित राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय आरवी सुमन ने बताया कि पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें