मो. समीर। (फाइल फोटो)
कादीपुर (सुल्तानपुर)। सराय कल्याण गांव के अकबर अली का 17 वर्षीय पुत्र मो. समीर उर्फ सैफ रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान समीर गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने गुहार लगाई। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, वह डूब चुका था।
ग्राम प्रधान मंगला प्रसाद तिवारी ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की है। किशोर की मौत से पिता अकबर अली, माता, बहन महबीज (18), भाई फैजान (7) का रोकर बुरा हाल है। पिता अकबर अली फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। माता गृहिणी हैं। (संवाद)