फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 178 कछुओं के साथ किशोर तस्कर गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वन विभाग और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर एक किशोर तस्कर को 178 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। वन अधिनियम के अंतर्गत पकड़े गए कछुआ तस्कर के खिलाफ लंभुआ वन रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे कछुआ तस्कर को वन विभाग और रेलवे पुलिस की टीम ने शुक्रवार को कोइरीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। किशोर कछुआ तस्कर के पास 178 कछुए बरामद किए गए।
किशोर तस्कर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। किशोर पकड़ी गांव का निवासी बताया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि बरामद सभी 178 कछुओं को गोमती नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें