फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

Wed, 15 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। कन्नावां गांव की काजल (14) पुत्री गणेश की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। काजल सोमवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोने गई थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठी, तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। इस दौरान काजल बेसुध अवस्था में मिली।
विज्ञापन

परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि काजल पूरी तरह स्वस्थ थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं और घटना की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें