फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक बदलने वाला मोटर जाम, सिग्नल फेल

Mon, 27 Jul 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ रेलखंड के बंधुआकलां-शिवनगर स्टेशन के बीच ट्रैक मोटर नहीं चलने से रूट के सिग्नल फेल हो गए। घटना से अप व डाउन रूट की मालगाड़ियों का संचालन बाधित रहा। वरुणा एक्सप्रेस आंशिक तौर पर प्रभावित हुई। सिग्नल इंजीनियरों ने मोटर फिटनेस के लिए तकनीशियनों की टीम लगा दी है।
विज्ञापन



अप रोजा स्पेशल मालगाड़ी सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। बंधुआकलां व शिवनगर स्टेशन के बीच लगे ट्रैक बदलनेे वाले मोटरों को चलाने के लिए परिचालन अधिकारियों ने ऑपरेशन शुरू किया। पैनल से ऑपरेशन नहीं होने पर सिग्नल विभाग के कर्मचारियों से जांच कराई गई।

जांच में मोटर जाम होने से सिग्नल फेल होने की पुष्टि हुई जिस पर 45 मिनट बाद मोटर को मैनुअल तरीके से चालू किया गया। घटना से अप रोजा स्पेशल मालगाड़ी व डाउन रूट की मालगाड़ी का संचालन बंधुआकलां व शिवनगर स्टेशन के बीच बाधित रहा। वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही वरुणा एक्सप्रेस गाड़ी भी आंशिक तौर पर प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें