फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर लिया गुरुजनों का आर्शीवाद

Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हुए विविध कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षकों के आदर्श डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थी भी अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेते देखे गए।
विज्ञापन



कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अनुशासनित कार्य करने की सलाह दी। गोष्ठी को रसायन विज्ञान विभाग के रीडर डॉ. पीके सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह ने भी संबोधित किया। कादीपुर स्थित संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. अब्दुल रशीद ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शिक्षक दिवस पर सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय, इंद्रेश कुंवर, इरफान खान समेत कई लोग मौजूद रहे। करौंदिया स्थित कमला विद्या त्नमंदिर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मधु श्रीवास्तव ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
विज्ञापन


प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में शिक्षक का अहम योगदान है। लालडिग्गी स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में निदेशक रमेश तिवारी व अध्यक्ष केशू तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। विवेकानंदनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर आचार्यों का अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ओझा, प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, डॉ. अरूणबाला शर्मा, पल्लवी वर्मा, सह प्रबंधक आलोक आर्य, प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र, सरदार बलदेव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल महुअरिया में शिक्षक दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कमलापति ठाकुर ने सभी शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें