बेलासदा, अभियाकलां, बरुई व बभनगंवा में हुई सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भदैंया (सुल्तानपुर)। शासन के निर्देश पर इन दिनों संचारी रोग मुक्त पखवारा अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव जाकर सफाई कर्मियों की टीम अपने काम को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सफाई कर्मियों ने बेलासदा, अभियाकलां, बरुई और बभनगवां में साफ-सफाई की।
मंगलवार को लगातार चौथे दिन टोली सफाई अभियान को चलाया गया। कई गांवों में चार से छह सफाई कर्मियों की टोली बनाकर साफ-सफाई का कार्य कराया गया। संचारी रोग मुक्त अभियान के तहत एक जुलाई से गांव-गांव टोली बनाकर सभी पंचायतों में साफ-सफाई का का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को बेलासदा में प्रमोद, नन्हेलाल, विंदेश्वरी व भीम प्रकाश तथा तीन अन्य गांवों में टीम लगाकर साफ-सफाई कराई गई। एक जुलाई से शुरू हुई टोली सफाई अभियान से हर गांव में बरसात तक साफ सफाई कराई जाएगी। ताकि संक्रामक रोगों का प्रकोप न हो सके। स्वास्थ्य महकमा व पंचायत के इस संयुक्त अभियान से भदैंया के सभी 71 ग्राम पंचायतों के करीब 200 गांवों तक अभियान चलाया गया है। अभी तक दर्जन भर से अधिक गांवों में टोली पहुंचकर साफ-सफाई को अंजाम दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में संचारी रोग निस्तारण अभियान के तहत साफ-सफाई टोली लगाकर कराया जा रहा है।
दो सफाई कर्मियों का वेतन रोका
भदैंया (सुल्तानपुर)। खंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को संचारी रोग अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी की अगुआई में पंचायत सहायक और रोजगार सेवकों की बैठक हुई। बीडीओ दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों को बताया कि ग्राम पंचायत में वार्ड वार सफाई का ब्योरा बनाएं। एडीओ पंचायत ने बताया कि सोमवार को एक गांव में टोली अभियान में दो सफाई कर्मी नहीं गए थे। उनका वेतन रोका गया है। संवाद