फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए बनाई गई टीम

Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूरिया की निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जांच के लिए कृषि विभाग ने टीम बनाई है। उर्वरक की कालाबाजारी व अधिक दाम वसूली के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उर्वरक के साथ कीटनाशक, सल्फर लेने का दबाव बनाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को मंगलवार को निर्देश जारी किया। कहा कि खाद की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करें। उत्पाद के साथ टैगिंग प्रतिबंधित है। यदि किसी भी साधन सहकारी समिति व निजी दुकान पर उर्वरक होने के बाद भी अधिक दाम वसूली की शिकायत पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त करने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही उर्वरक विक्रेताओं की दुकान पर छापामारी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
यहां कर सकते हैं शिकायत
डीएपी और यूरिया के साथ उर्वरक विक्रेता किसान को सल्फर व कीटनाशक लेने का दबाव कतई न बनाएं। जिले में कहीं भी खाद विक्रेता ऐसा करता है तो किसान इसकी शिकायत सहकारिता क्षेत्र के सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक, जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक से कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर उर्वरक विक्रेता के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें