सुल्तानपुर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले के निजी अस्पतालों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने अधिकारियों की अलग-अलग पांच टीमें निजी अस्पतालों की जांच के लिए गठित की है।
सोमवार तक सभी निजी अस्पतालों की रिपोर्ट तलब मांगी गई है। सीएमओ ने बताया कि बहुमंजिला इमारतों, बेसमेंट में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों की जांच की जाएगी।