फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निजी अस्पताल की जांच के लिए टीम गठित

Tue, 18 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। हिंदुआबाद मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने सोमवार को पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन


यह शिकायत हिंदुआबाद निवासी शैलेश उपाध्याय ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता, भवन और सुरक्षा मानकों सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की मांग की है।

जांच समिति में डॉ. संजय कुमार द्विवेदी, डॉ. सूर्यभान नाग, मुख्य फार्मासिस्ट राजेश नाथ वर्मा, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार सिंह और आयुष्मान मित्र प्रांजल मिश्रा शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें