फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कमोलिया में वित्तीय गड़बड़ी की जांच के लिए दूसरी बार पहुंची टीम

Sat, 18 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर के कमोलिया गांव में जांच करने पहुंचे जिला उद्यान अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
धम्मौर। ग्राम पंचायत कमोलिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को एक बार फिर प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। पिछली बार हुई झड़प को देखते हुए इस बार पुलिस की निगरानी में जांच प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पप्पू कोरी की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) की ओर से गतिठ टीम जांच कर रही है। आठ अप्रैल को टीम के सामने शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान के समर्थकों के बीच हुए विवाद के कारण जांच अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा था। शुक्रवार को दोबारा पहुंची जांच टीम ने पुलिस की मौजूदगी में संबंधित अभिलेखों की जांच की। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार यादव ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके और समर्थकों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें