डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना देते शिक्षक। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक अमरनाथ सिंह ने की। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। उन्होंने चयन बोर्ड नियमावली में धारा 12, 18 और 21 को फिर से शामिल करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षा योजना में शामिल करने संबंधी ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाठक ने कहा कि शिक्षक निर्भीक होकर विद्यालय में पठन-पाठन करें। जिला मंत्री पंकज सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह को 12 सूत्री मांग पत्र पढ़कर सुनाया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन की ओर से प्रस्तुत समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।