फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यरत शिक्षक करें अपने समाज का नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरकार को सुनाने की अब जरूरत आ गई है। इसके लिए सदन में अपने पेंशन विहीन साथियों को भेजना ही पड़ेगा। ये बातें अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधुजी ने कहीं। वे रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना के अनुसार शिक्षक एमएलसी की जगह कार्यरत शिक्षक ही अपने समाज का प्रतिनिधित्व करे, न कि अवकाश प्राप्त शिक्षक। साथ ही उन्होंने सभी साथियों को अपने प्रतिनिधि सदन में भेजने के लिए कमर कसकर मेहनत करने को कहा।
प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने संगठन की आवश्यकता और कर्मठता को और मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सहायक अध्यापक शिशिर रघुवंशी को दोस्तपुर ब्लॉक संयोजक का मनोनयन पत्र सौंपा। इसके अलावा शिक्षक राकेश मौर्या को सर्वोदय इंटर कॉलेज का जिला सह संयोजक भी नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें