सुल्तानपुर। बीएलओ ड्यूटी के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बल्दीराय इकाई के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों ने तहसील के सामने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गुलाब सिंह को दिया।
ज्ञापन में शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षिक कार्यों में लगाने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में अध्यापक अवधेश तिवारी, सूर्यकांत त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, राहुल पांडेय, संदीप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अनुज तिवारी, वरुण सिंह सहित कई शिक्षक शामिल हुए।