कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दूबेपुर में सम्मानित करतीं अतिथि। स्रोत- शिक्षा विभा
सुल्तानपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दूबेपुर परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. गरिमा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वल कर किया।
मिशन शक्ति के तहत 90 दिवसीय विशेष अभियान को क्रियान्वित करने के लिए जिला, ब्लॉक स्तर पर शिक्षिकाओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन व सुगमकर्ताओं को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने व रंगोली बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीएसए उपेंद्र गुप्ता के निर्देशन में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ममता कौर की ओर से किया गया। मास्टर ट्रेनर एवं जिला नोडल शिक्षिका डॉ. पल्लवी तिवारी ने कार्यक्रम का संयोजन किया। डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम को डाॅ. बीना रतन मिश्रा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। सपना मिश्रा ने काव्य पंक्तियों से सबका मन मोहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अभियाकला की छात्रा आरवी पांडेय को मिशन शक्ति के राज्य स्तर पर चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी, रितिका कौशल, प्रिया सिंह, मिनी पांडेय, आभा गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा शुक्ला, जगन्नाथ रावत मौजूद रहे।