सुल्तानपुर। विधान परिषद की 11 शिक्षक-स्नातक सीटों में समाजवादी पार्टी की पांच सीटों पर जीत के बाद समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रुदल यादव बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर पहुंचे। सिविल लाइन स्थित पिछड़ा वर्ग कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का संकेत है कि भाजपा की नीतियों से शिक्षकों का विश्वास उठ चुका है।
प्रो. रुदल यादव ने कहा कि आगरा में आकाश अग्रवाल सहित अन्य स्नातक और शिक्षक एमएलसी की जीत अखिलेश यादव की सर्वमान्य नीतियों का परिणाम है। सपा हमेशा शिक्षक हितों के लिए समर्पित रही है। नेता मुलायम सिंह यादव ने शिक्षकों की सेवा सुधार और कल्याणकारी योजनाओं में उदारता से काम किया, उन्हीं के आदर्शों पर अखिलेश यादव भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों का शोषण किया और उनके हितों की अनदेखी की, उसी आक्रोश की परिणति यह परिणाम है। बनारस में पीएम के क्षेत्र में भी लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा की जीत, शिक्षकों का सपा के प्रति समर्पण और भाजपा के प्रति आक्रोश को दर्शाती है। इससे पूर्व कार्यालय पर संगठन के संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बैच लगाकर और माल्यार्पण कर प्रो. रुदल यादव का स्वागत किया।