फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सनातन पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से सनातन पर टिप्पणी करने वाले महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के शिक्षक श्यामलाल निषाद को निलंबित कर दिया गया है। हिंदुवादी संगठनों ने शिक्षक पर पहले ही केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी है। उधर, निलंबन के बाद शिक्षक श्यामलाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया और अब निलंबन की कार्रवाई कराई गई है, जो अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें