फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को परिवर्तन कर दिया है। एसपी ने बताया कि सीओ सिटी रहे प्रशांत सिंह गैर जनपद के लिए रिलीव हो गए। बल्दीराय सीओ सौरभ सामंत को अब क्षेत्राधिकारी नगर की जिम्मेदारी दी गई है। जयसिंहपुर सीओ आशुतोष कुमार को क्षेत्राधिकारी बल्दीराय बनाया गया है। गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी को जयसिंहपुर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ रमेश कुमार को सीओ लंभुआ के साथ ही क्षेत्राधिकारी अपराध का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें