फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षक सर्वेशकांत वर्मा को अंतरराष्ट्रीय गीता गौरव सम्मान

Sat, 24 Oct 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
​शिक्षक सर्वेशकांत वर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय गीता गौरव सम्मान। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के बनमई निवासी शिक्षक सर्वेशकांत वर्मा को अंतरराष्ट्रीय गीता ग्लोरी अवार्ड एवं शांति सम्मेलन-2026 में अंतरराष्ट्रीय गीता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवाचार और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला।
विज्ञापन

सर्वेशकांत की हिंदी विषय की 22 पाठ्य पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ये पुस्तकें कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के लिए हैं। उनकी रचनाएं यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ाई जाती हैं। उनकी कहानियां, लेख और कविताएं भी विभिन्न पाठ्यपुस्तकों में शामिल हैं। हरिद्वार के दिव्य चेतन आश्रम में यह समारोह आयोजित हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें