फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के खिलाफ शिक्षकों ने दिया धरना

Fri, 10 Jun 2016 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। आंदोलित शिक्षकों ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 13 जून से आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि बार-बार आगाह किए जाने के बावजूद पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, 2004 बैच के शिक्षकों का मानदेय, 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों का मानदेय, 17,140 वेतनमान का निर्धारण, समायोजित शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन समेत कई मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। बीएसए के उपेक्षापूर्ण रवैए से शिक्षकों में भारी रोष है।

जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 13 जून से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्य समिति आमरण अनशन पर बैठेगी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नरायन मिश्र ने कहा कि शिक्षक हित में संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है।
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता निजाम खान ने कहा कि शिक्षक हित में कार्यों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने को जिला महामंत्री डॉ. एचबी सिंह, संरक्षक अमर बहादुर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय समेत कई शिक्षकों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें