फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टीचर प्रीमियर क्रिकेट लीग 23 से

Sun, 16 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टीचर प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का आयोजन 23, 24 और 30 नवंबर को किया जाएगा। यह मैच दूबेपुर के दिखौली और हरिहर क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। प्रतियोगिता में 11 ब्लॉक की टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट लीग बेस पर खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम दो मैच खेलेगी।
विज्ञापन

आयोजक विजेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला 30 नवंबर को दिखौली ग्राउंड पर खेला जाएगा। संरक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि आयोजन कराने का उद्देश्य शिक्षकों के बीच शरीर को स्वस्थ रखने, खेल भावना, एकता व सौहार्द को बढ़ावा देना हैं। अखिलेश मिश्रा, विक्रम, सौरभ, दीपक सिंह, मोहम्मद अरसद, वीरू, विवेक, विमलेश, मंगल व विकास सहित कई शिक्षक तैयारी में लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें