फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीएसए कार्यालय में तोड़फोड व शिक्षिकाओं पर टिप्पणी का आरोपी शिक्षक बर्खास्त

Sat, 21 Feb 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार के कस्बा कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक शुभम त्रिपाठी को बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ प्रधानाध्यापिका, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जांच के बाद पहले उन्हें निलंबित किया गया और बल्दीराय के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक शुभम त्रिपाठी 22 दिसंबर 2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने आए और कार्यालय में तोड़फोड़ कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय ने मामले की जांच की, इसमें शुभम त्रिपाठी के ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं, बाद में उत्तर प्रदेश दिवस के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के लगे स्टॉल की फोटो अपलोड कर आरोपी शुभम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया में शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।

बार-बार स्पष्टीकरण के बाद भी जवाब न मिलने पर बीएसए ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि बार-बार चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी आरोपी शिक्षक के कार्य व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ,जिसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें