अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद अधिकारी व पुलिस
सुल्तानपुर। लखनऊ नाका ओवरब्रिज के पास अनाधिकृत रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड अपने नियत स्थान गभड़िया में ही चलेगा। मंगलवार को ईओ और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने सभी सवारी वाहनों को ओवरब्रिज के पास से हटाकर गभड़िया भेजा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
गभड़िया का टैक्सी स्टैंड काफी समय से नियम विरुद्ध लखनऊ नाका ओवरब्रिज के नीचे संचालित हो रहा था। इसके चलते मोहल्ले में जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत पालिका में की थी। मंगलवार को ईओ लालचंद्र सरोज व एआरटीओ नंदकुमार ने अभियान चलाकर यहां खड़े वाहनों को पालिका के निर्धारित स्टैंड पर ले गए। सड़कों की पटरियों से भी अतिक्रमण हटाया गया। गभड़िया स्टैंड पर बैठने, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।
ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। पालिका के निर्धारित टैक्सी स्टैंड के अलावा अन्य कहीं पर सवारी वाहन खड़े पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद