फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज से बाइक व हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खुल जाएगा सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक माह 21 दिन बाद टाटिया नगर सेतु बृहस्पतिवार को बाइक व हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खुल जाएगा। बुधवार शाम को सेेतु के आखिरी ज्वॉइंटर को सुरक्षित करने का कार्य पूरा हो गया। सुबह सड़क पर रखा मलबा हटाकर दोपहर से सेतु चालू कर दिया जाएगा। सेतु पर तीन दिन बाद भारी वाहन गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

एक नवंबर से गोमती नदी के टाटिया नगर सेतु के चल रहे मरम्मत कार्य से शहर में भारी वाहनों से रात में आवाजाही मुश्किल हो गई थी। अभी तीन दिन समस्या कायम रहने के आसार हैं। हालांकि टाटिया नगर सेतु के मरम्मत कार्य से रोड के अन्य वाहनों की भी आवाजाही शहर से हो रही थी।
इसकी वजह से करीब डेढ़ माह से अधिक समय तक शहर रातों-दिन जाम की चपेट में रहा। बुधवार को टाटिया नगर सेतु के आखिरी सस्पेंशन ज्वॉइंटर को सुरक्षित करने का कार्य पूरा हो गया। एनएचएआई के इंजीनियर अरविंद सिंह ने बताया कि आवाजाही के रोकने के लिए सड़क पर रखा मलबा बृहस्पतिवार को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद से सेेतु को बाइक व हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। अभी मलबे के बीच से कुछ बाइक सवार किसी तरह गुजर रहे थे। तीन दिन बाद भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार से टाटिया नगर सेतु पर बाइक व हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू होने से शहर में दिन के जाम से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से रात में भी लगने वाले जाम से शहर को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें