सुल्तानपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल खेल मैदान में बुधवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच टांडा अंबेडकरनगर व अखंडनगर टीम के बीच खेला गया। इसमें टांडा अंबेडकरनगर की टीम ने अखंडनगर की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
बुधवार को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल स्थित खेल मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला मैच अखंडनगर व टांडा अंबेडकरनगर की टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर अंबेडकरनगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए तय किए गए आठ ओवर में 40 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी टांडा अंबेडकरनगर की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।