फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्घटनाओं को रोकने के करें उपाय

Thu, 21 May 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा समिति बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे असुरक्षित, दुर्घटनाओं को रोकने के करें उपाय हाईवे आवागमन की दृष्टि से असुरक्षित करार दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मार्ग पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, रेडियम साइनेज, रंबल स्ट्रिप लगाते हुए उसकी फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सुरक्षा के संबंध में हाईस्पीड पर नियंत्रण, यातायात के नियमों का पालन यात्रियों से कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, एक्सप्रेसवे एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। यूपीडा के अधिशासी अभियंता को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें