फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टीएसी टीम ने परखी विकास कार्यों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय(सुल्तानपुर)। विकास योजनाओं की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को मुख्य प्राविधिक परीक्षक ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ एसपी सिंह के साथ प्राविधिक परीक्षक टीएसी ने विकास खंड बल्दीराय के हलियापुर और डेहरियावा का निरीक्षण किया। टीम ने वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2023-24 में कराए गए कच्चे पक्के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत देखी। टीम ने मनरेगा पक्के कार्यों को गुड़वत्ता पूर्ण कार्य कराने तथा श्रमिकों को शत प्रतिशत रोजगार देने का आदेश दिया। मनोज यादव ने बताया कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान व मैटेरियल का पैसा शासन से न आने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। मुख्य प्राविधिक परीक्षक एमपी सिंह ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा तथा उपस्थित समस्त तकनीकी सहायक विकास खंड बल्दीराय एवं धनपतगंज को तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें