फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुत्तों के हमले से बारहसिंगा घायल, ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 09 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 बल्दीराय के पारा गांव में घायल बारहसिंगा। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के पारागांव में कुत्तों के हमले से एक बारहसिंगा घायल हो गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बचाया और वन विभाग को सूचना दी। घायल बारहसिंगा को पशु चिकित्सालय ले जाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बारहसिंगा भटकता हुआ गांव में पहुंच गया। तभी कुत्तों के हमले से उसका पैर जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह बारहसिंगा को सुरक्षित किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। वन विभाग रेंज के कर्मचारी राम उजागिर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल बारहसिंगा को गाड़ी में बिठाया गया। राम उजागिर ने बताया कि उसे अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। वहां वन दरोगा राकेश पांडेय भी पहुंच गए हैं। चिकित्सालय में उचित इलाज के बाद अधिकारियों के निर्देश पर बारहसिंगा को चिड़ियाघर या पशु अभयारण्य में छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें